युवा कांग्रेसियों ने निकाली मुख्यमंत्री की अर्थी
युवा कांग्रेसियों ने निकाली मुख्यमंत्री की अर्थी
Share:

बीकानेर : युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ सोमवार को न केवल जमकर नारेबाजी की वहीं अर्थी भी निकालकर पुतला दहन किया गया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने राजे के खिलाफ गुस्सा उगला और उन पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

युवक कांग्रेसियों का आरोप है कि राज्य की राजे सरकार ने न तो किसानों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है और न ही जनता राज्य में सुखी है। आरोप लगाया गया है कि किसान वर्ग का शोषण किया जा रहा है और इसके चलते ही किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्या को हल करने पर ध्यान नहीं दे रही है। सोमवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये अर्थी निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पुुतला फूंका। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों की समस्या का हल नहीं हो जाता विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये कलेक्टर कार्यालय पर पुलिस बल मौजूद रहा।

गेहलोत ने पूछा वसुंधरा का हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -