गूगल के 9 सवालों से पता चलेगा डिप्रेशन का
गूगल के 9 सवालों से पता चलेगा डिप्रेशन का
Share:

न्युक्लियर फैमिली और वर्चुअल वर्ल्ड की दुनिया में लोग संकुचित होते जा रहे है। अपनी बातों को साझा करने के लिए कोई नहीं है और ऐशे में ही लोग शिकार हो रहे है डिप्रेशन का। क्या आप डिप्रेसड है। इसका पता लगाने के लिए गूगल ने एक प्रयास किया है।

जल्द ही ऐसा होने वाला है कि जो लोग गूगल पर डिप्रेशन या अवसाद के बारे में सर्च करेगा, गूगल उससे पहले 9 सवाल पूछेगा। इन सवालों के जरिए गूगल आपको बताएगा कि आप डिप्रेशन में है या नहीं। डिप्रेशन सर्च करने वालों को एख लिंक मिलेगी, जिसे फॉलो करने पर सवालों की लिस्ट आपके सामने होगी।

इन सवालों के लिए गूगल ने अमेरिका के नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस के साथ हाथ मिलाया है। शुरुआत में यह केवल अमेरिकन यूजर्स के लिए होगा। इस प्रश्नावली को पेशेंट हेल्थ क्वेश्चनायर नाम दिया गया है। शॉर्ट में इसे पीएचक्यू नाम दिया गया है।

लेकिन नामी का कहना है कि यह टूल मदद तो करेगा, लेकिन केवल इसका इस्तेमाल ही काफी नही है।

इसके तहत पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस तरह के होंगे-

1. क्या अकसर आपको कुछ काम करने में कम रुचि या कम आनंद महसूस होता है।

2. ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है।

स्टडीज की मानें तो ये डेप्रेशन के शुरुआती स्टेज को पहचानने में असरकारक है। नामी का कहना है कि इसे इस तरह नहीं देखा जाना चाहिए कि ये डॉक्टरों की जगह ले लेगा। बल्कि इस टेस्ट के बाद अब डॉक्टर से खुलकर बात कर पाएंगे।

इस पहल का एक पहलू यह भी है कि यह साइकोथेरेपिस्ट डॉक्टर को बेहद बेकार आइडिया लगता है। उनका मानना है कि इससे बेहतर होता यदि डिप्रेशन के बारे में सर्च करने वाले को एक चैट बॉक्स का ऑप्शन दिया जाता है। जिसके जरिए वो लोकल साइोकलॉजिस्ट से जुड़ पाते।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -