खुश खबरी : दीपावली के पहले वेतन देने का ऐलान
खुश खबरी : दीपावली के पहले वेतन देने का ऐलान
Share:

जयपुर : राजस्थान के कर्मचारियों के लिये यह खुश खबरी है कि उन्हें दीपावली त्योहार के पहले ही वेतन मिल जायेगा। इस बात का ऐलान वित्त विभाग ने किया है। कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पहले मिलेगा। गौरतलब है कि दीपावली की त्योहार 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

राज्य के कर्मचारी सरकार से यह मांग कर रहे थे कि अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पहले दे दिया जाये, ताकि माह के अंत में आने वाला दीपावली का त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनाई जा सके। हालांकि कर्मचारियों की इस मांग पर पहले तो सरकार ने ध्यान नहीं दिया लेकिन बताया गया है कि कर्मचारी संगठनों के दबाव को देखते हुये राज्य सरकार ने अब दीपावली के पहले अक्टूबर माह का वेतन देने का निर्णय लिया।

इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से निर्देश दे दिये गये है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों और श्रमिकों आदि को भी वेतन 27 व 28 अक्टूबर को दे दिया जायेगा। सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

दैवेभो को तोहफा, मिलेगा वेतनमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -