अक्षय कुमार को तो 'चढ़ गई है'!
अक्षय कुमार को तो 'चढ़ गई है'!
Share:

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपने एक अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बेहद सभ्य माना जाता है और वे भी हमेशा दूसरों की मदद करते रहते हैं। लेकिन अक्षय कुमार इस समय नशे में टल्ली हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें बहुत 'चढ़ गई है' और इस वजह से वह कुछ भी कर रहे हैं। 

अरे—अरे आप क्या सोच रहे हैं कि खिलाड़ी कुमार ने आखिर क्यों इतना ज्यादा नशा कर लिया है कि वह इस कदर झूम रहे हैं,  तो चलिए हम आपको बता देते हैं। दरअसल, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने मे अक्षय कुमार देसी ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस गाने के  वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि  एक फंक्शन के दौरान ही अक्षय कुमार इतनी शराब पी लेते हैं कि वह झूमने लगते हैं और उनका यह मस्त अंदाज आपको भी झूमने को मजबूर कर  देगा। इस  गाने के बोल हैं 'चढ़ गई है।' अक्षय कुमार पूरे  गाने में चढ़ गई है बोलते  दिख  रहे हैं और उनकी इस हरकत से  फिल्म में  उनकी पत्नी बनी  मौनी रॉय का गुस्सा देखते ही बन रहा है। यह गाना रिलीज होने के बाद ही फैंस  को काफी  पसंद आ रहा है और वह भी चढ़ गई है गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को रिलीज के  कुछ ही घंटों के भीतर करीब 1.5 लाख बार देखा जा चुका है। 


बता दें कि इस गाने को विशाल ददलानी और सचिन—जिगर ने गाया है। अक्षय कुमार की यह फिल्म हॉकी में पहला गोल्ड जीतने की सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

बारिश में जमकर थिरकी अक्षय कुमार की 'गोल्ड गर्ल'

song released : मौनी संग बंधी अक्षय के नैनों की डोर

बंगाली लुक में लोगों को भा गई मौनी रॉय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -