कई बीमारियों को दूर करता है अदरक
कई बीमारियों को दूर करता है अदरक
Share:

अदरक एक औषधि है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। क्या आप जानते है ताजा अदरक में 2.5% रेशे, 81% पानी, 1% वसा, 13% कार्बोहाइड्रेट और 2.5% प्रोटीन होता है, अदरक में आयोडीन, आयरन, विटामिन, कैल्शियम, क्लो‍रीन और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजा और सूखा दोनों अदरक फायदेमंद होता है। आइए जाने अदरक के और भी फायदे

1. अदरक का नियमित सेवन करने से त्वचा चमकदार बनता है। अदरक का टुकडा को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पीने से त्वचा में निखार आता है और आप जवां भी दिखते है।  
 
2. खांसी में अदरक बहुत फायदेमंद होता है। खांसी आने पर अदरक के छोटे टुकडे को बराबर मात्रा में शहद के साथ गर्म करके दिन में दो बार सेवन कीजिए। इससे खांसी आना बंद हो जाएगा। 

3. अगर आपको भूक नही लग रही हो तो अदरक का नियमित रूप से सेवन करने से भूख लागने लगती है। इससे लिए अदरक को बारीक काट लें और इसमे थोडा नमक मिलाकर दिन मे एक बार खाए, ऐसा 8 दिन तक करें। इससे पेट साफ होता है और भूख भी लगती हैं। 
 
4. अदरक पेट और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इससे लिए अजवाइन और नींबू के रस के साथ अदरक मे नमक मिलाकर खाएं।  इससे पेट का दर्द और डकार से राहत मिलेगा। 
 
5. अगर बार-बार उल्टी से परेशान है तो अदरक को प्याज के रस के साथ दो चम्मच पिल लें, इससे काफी आराम मिलेगा।
 
6. सर्दी और जुकाम में भी अदरक फायदेमंद साबित हुआ है। सर्दी होने पर अदरक की चाय पिए और गर्म पानी के साथ अदरक के रस को शहद में मिलाकर पीने से सर्दी और जुकाम दूर होती है। 

7. अदरक का सेवन करने से गंभीर बीमारियां जैसे साइटिका, गठिया, अर्थराइटिस, और रीढ की हड्डियों के रोग से राहत मिलता है। इससे सेवन से महिलाओं के मासिक धर्म मे भी लाभ मिलता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -