हर साल यहां गणपति के दर्शन करने जरूर आता हैं अम्बानी परिवार
हर साल यहां गणपति के दर्शन करने जरूर आता हैं अम्बानी परिवार
Share:

देशभर में हर जगह सभी लोग बड़े ही धूम-धाम से लोग गणपति बप्पा लेकर आ रहे हैं और उन्हें अपने घर में विराजित कर रहे हैं. खासकर अगर बात करे मुंबई की ही तो यहाँ काफी जोरों-शोरों से गणेश उत्सव मनाया जाता है. मुंबई के राजा कहे जाने वाले लाल बाग के गणपति में हर दिन लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. लाल बाग़ के राजा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है और यहाँ दुनियाभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं. साल 1934 में पहली बार लाल बाग़ के राजा की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित की गई थी. लाल बाग़ के राजा की स्थापना मुंबई के लाल बाग़ में होती है. हर साल की तरह इस साल भी लाल बाग़ में बड़े ही धूमधाम से गणपति की प्रतिमा लाई गई है.

सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज लाल बाग़ के राजा के दर्शन करने आते हैं. देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अम्बानी और उनका परिवार भी हर साल ही लाल बाग़ के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. वैसे अम्बानी परिवार हर थोड़े दिन में मुंबई के सिद्धि-विनायक के दर्शन करते हुए भी नजर आते ही रहते हैं.

बच्चन परिवार भी हर साल ही लाल बाग़ के राजा दर्शन करने पहुँचता हैं. बॉलीवुड के और भी कई बड़े सितारे लाल बाग़ के राजा के दर्शन करने के लिए लाइन लगाकर खड़े ही रहते हैं. हर बार सोशल मीडिया पर लाल बाग़ के राजा की तस्वीरें वायरल होती हैं. इस बार भी लाल बाग़ के राजा के पंडाल में खास तौर से तैयारियां की गई है. लाल के बाग़ के राजा को इस बार सोने का मुकुट पहनाया गया है जिसमें वो बड़ी ही शान से बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

इस देश में होती हैं घोंघो के बीच रेस, जीतने वाले को दिया जाता है यह इनाम

अपनी अमीरी दिखाने के लिए इस हद तक गुजर गई थी यह रानी

इस हैंडसम बकरे को देखते ही मिमयाने लगती हैं बकरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -