आग की चपेट में आया शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स
Share:

पटना: पटना के मुख्य बाजार स्थित एक शाॅपिंग काॅम्लेक्स में आग लग गई। आग की घटना के कारण काॅम्प्लेक्स  स्थित कई दुकान चपेट में आ गई वहीं करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आये दुकानों के संचालकों ने बताया है कि उन्हें काफी नुकसान हो गया। जिस काॅम्प्लेक्स मौर्या लोक में आग लगी, वह पटना का सबसे बड़ा काॅम्प्लेक्स है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिेगेड के कर्मचारी पहुंच गये थे। आग का कारण शार्टसर्किट बताया गया है। आग के कारण काॅम्प्लेक्स के दुकानदारों और वहां खरीदी करने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दे दी। करीब दस से अधिक दमकलों को आग बुझाने के लिये लगाया गया। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आग के कारण किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। जिन दुकानों में आग के कारण नुकसान हुआ है, उनका आंकलन किया जा रहा है। आग की चपेट में आई दुकानों के संचालकों ने कहा कि वे बर्बाद हो गये है।

'कैप्टन नवाब' का फर्स्ट लुक जारी, इमरान बने भारत-पाकिस्तान दोनों देश के फौजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -