जौनपुर की सभी 9 सीट का रिजल्ट जानिए किसे कितना मिला वोट
जौनपुर की सभी 9 सीट का रिजल्ट जानिए किसे कितना मिला वोट
Share:

जौनपुर: जनपद के नौ विधानसभा में से किस प्रत्याशी ने कितने वोट से जीत हासिल की है जिसे हम आपको बता रहे हैं.

जानिए किसे कितना मिला वोट​-

1 - मड़ियाहूं - अपना दल भाजपा समर्थित लीना तिवारी ने जीत हासिल की,  उन्हें 58804 वोट मिले। वही दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी श्रद्धा यादव को 47454 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला को 37066 वोट मिले हैं।

2 - मछलीशहर - सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर ने जीत हासिल की, उन्हें 71808 वोट मिले। वहीँ दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत को 68180 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज को 52297  वोट मिले।

3 - बदलापुर - भाजपा प्रत्याशी रमेश मिश्रा ने जीत हासिल की है, उन्हें 60237 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी लालजी यादव को 57865 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर ओम प्रकाश सपा को 46545 वोट मिले हैं।

4 - शाहगंज - सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र यादव ललई ने जीत हासिल की है, उन्हें 67818 वोट मिले है। वही दूसरे नंबर पर भासपा प्रत्याशी समर्थित भाजपा राणा अजीत प्रताप सिंह को 58656 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह को 51176 वोट मिले हैं।

5 - मल्हनी - सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव ने जीत हासिल की है, उन्हें 69351 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 48141 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी विवेक यादव को 46011 वोट मिले हैं तो चौथे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह को 38966 वोट मिले हैं।

6 - जौनपुर सदर - भाजपा प्रत्याशी गिरीशचंद्र यादव ने जीत हासिल की है, उन्हें 90324 वोट मिले।  वही दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद को 78040 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी दिनेश टंडन को 41877 वोट मिले हैं।

7 - मुंगराबादशाहपुर - बसपा प्रत्याशी सुषमा पटेल ने जीत हासिल की है, उन्हें 40891 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयशंकर दूबे को 36370 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी को 34431 वोट मिले हैं।

8 - जफराबाद - भाजपा प्रत्याशी डा० हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है उन्हें 85989 वोट मिले है। जबकि दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी को 61124 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार को 45490 वोट मिले हैं।

9 - केराकत - भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी ने जीत हासिल की है, उन्हें 84078 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी संजय सरोज को 68819 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी उर्मिला राज को 66307 वोट मिले हैं।

और पढ़े-

बीजेपी की जीत पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश मुस्कुराए

मेरठ में BJP के लक्ष्‍मीकांत वाजपेई को मिली करारी हार

गोवा के CM को कांग्रेस के दयानंद सोप्ते ने दिखाया हार का मुंह

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -