जेटली को नहीं है दिल्ली की चिंता करने की जरूरत - आशुतोष
जेटली को नहीं है दिल्ली की चिंता करने की जरूरत - आशुतोष
Share:

नईदिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने हाल ही में वित्तमंत्री अरूण जेटली को लेकर कहा कि अरूण जेटली द्वारा जिस तरह से आम आदमी पार्टी पर वाक् शक्ति से हमला किया गया है वह उनकी निराशा को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में बुरी तरह से हारने वाले को दिल्ली की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है इस महानगर को हम कभी नहीं समझ सकेंगे। .


मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने आम आदमी पार्टी में जारी अंर्तकलह और अब दिल्ली में उपराज्यपाल से दिल्ली सरकार के मंत्रियों के विवाद को लेकर कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने की कीमत चुका रहे हैं। जिसके बाद आदम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने इस मसले पर कहा कि भाजपा कभी नहीं समझेगी। 


दिल्ली कैसे बदली लोगों ने आप को 67 सीटें दी और इस टिप्पणी और जनादेश का अपमान किया गया है। भाजपा 20 वर्षों से दिल्ली में गुम हो गई है, यही नहीं अगने वर्ष तक यह राष्ट्रीय राजधानी में नहीं होगी। 
उल्लेखनीय है कि प्रारंभ से ही दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच पटरी नहीं बैठी जिसके चलते दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -