व्रत से होने वाले सेहतमंद फायदेमंद
व्रत से होने वाले सेहतमंद फायदेमंद
Share:

आस्था व भक्ति पर विश्वास रखने वालों के लिए व्रत एक बहुत महत्वपूर्ण चीज है लेकिन बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि व्रत रखने से सेहत को कितने ज्यादा फायदे हैं।

1. विषैले तत्वों से निजात- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में बहुत कुछ मिला होता है और ये सब मिलकर बॉडी में टॉक्सिन के रूप में जमा हो जाता है। इनमें से कुछ शरीर में शुगर की मात्रा को तो कुछ फैट को बढ़ा देते हैं। उपवास, खासतौर पर लंबे समय तक चलने वाले व्रत से फैट घटता है और लीवर, किडनी और शरीर के समस्त अंगों से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

2. पाचन क्रिया होती है दुरूस्त- उपवास रखने से हमारी पाचन-क्रिया को कुछ घंटों तक अथवा कुछ समय तक विश्राम मिलता है। इसकी वजह से आपकी चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की क्रिया अधिक कुशलता से कार्य करती है। यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपके शरीर में वसायुक्त पदार्थों को नष्ट करने की क्षमता कम हो जाती है। व्रत रखने से आपके पाचन शक्ति की क्रिया का सही रूप से संचालन होता है तथा शरीर की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) क्रिया का विकास होता है।

3. इंफ्लेमेशन की प्रॉब्लम होती है खत्म- बहुत सारी रिसर्च से ये पता चला है कि व्रत रखने से इंफ्लेमेशन संबंधित बीमारियां व अन्य एलर्जी जैसे गठिया, सोराइसिस आदि भी ठीक हो सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक व्रत रखने से आंतों की बीमारी जैसे अल्केरेटिव कोलाइटिस भी ठीक हो सकती है।

4. ब्लड शुगर पर नियंत्रण- उपवास रखने से हमारे शरीर में पाए जाने वाले इंस्यूलिन के ऊपर इसका बहुत ही सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। शरीर में कार्बोहाइड्रेट को प्राप्त करने की क्षमता बढ़ने लगती है। इंस्यूलिन अधिक प्रभावशाली रूप से कार्य करता है तथा हमारी कोशिकाओं को रक्त द्वारा ग्लूकोज प्राप्त होने लगता है।

5. हाई ब्लड प्रैशर में लाभदायक- फास्ट रखने से रक्तचाप नियमित रहता है। इसके रक्त धमनियों का खतरा भी कम हो जाता है। व्रत रखने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है व शरीर में एनर्जी आती है।

6. कंट्रोल रहता है वज़न- नियमत रूप से उपवास करने पर हमारे शारीरिक वजन को कम होने में काफी मदद मिलती है। जब हम उपवास करते हैं तो हम कई घंटों तक कुछ नहीं खाते। उस समय हमारे शरीर में वसायुक्त कोशिकाएं प्रभावशाली रूप से पिघलने लगती हैं और हमारा वज़न नियंत्रण में रहता है।

7. हेल्दी डाइट- फास्ट के दौरान खाए जाने वाले फूड नैचुरल होते हैं और सेहत से भरपूर होते हैं। इसके अलावा व्रत के दिनों में पानी भी भरपूर पिया जाता है, ऐसे में ये कहना गलत न होगा कि फास्ट रखने से हमें हेल्दी लाइफस्टाइल प्राप्त होती है।

8. बढ़ती है इम्यूनिटी- उपवास करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास होता है। शरीर के सभी अवयवों में ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसके साथ ही व्रत के दौरान खाए जाने वाले हेल्दी सप्लीमेंट्स जैसे फ्रूट्स आदि से बॉडी को कई विटामिंस व एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

जानिए क्या है पीपल के पेड़ की पूजा करने का सही तरीका

ये है खाने के बाद तुरंत पानी पीने के नुक्सान

तनाव दूर करने में मददगार है ये तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -