रामेश्वरम के समुद्र में की जाएगी श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित
रामेश्वरम के समुद्र में की जाएगी श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित
Share:

बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री और हसीन अदाकारा श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ। श्रीदेवी की मौत से सारा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पुरे देशवासी सदमे में आ गए। किसी को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ था कि अब श्रीदेवी सभी को छोड़कर जा चुकी है। श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। उनके पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुम्बई लाया गया था जहाँ पर उनका पूरा राजकीय सम्मान किया गया और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया। श्मशान घाट लाने से पहले उनके शरीर को तिरंगे से लपेटा गया और उसके बाद उन्हें श्मशान ले जाया गया। कई बड़े-बड़े स्टार्स श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए आए थे।

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा को सफेद फूलों से सजाया गया और उन्हें लाल जोड़े में विदा किया गया। अंतिम यात्रा में गाड़ी को भी सफेद फूलों से ही सजाया गया था। अब श्रीदेवी की अस्थियों को पति बोनी कपूर द्वारा आज रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित किया जाएगा। बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां लेकर चेन्नई गए हुए हैं। श्रीदेवी के यूँ असमय चले जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में है उनकी दोनों बेटियों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हुआ था और दोनों ही उन्हें अम्मा-अम्मा कहकर उठाने की कोशिश कर रहीं थी। आपको पता हो श्रीदेवी मौत के वक्त अपनी दोनों बेटियों को नहीं देख पाई और दुनिया से चली गई।

इस अनोखे अंदाज़ में विकास गुप्ता ने दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

बांग्लादेश ने इस तरह किया 'श्रीदेवी' को याद

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे मिथुन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -