अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान का प्रकोप, 30,000 लोग फसें,  7 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल
अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान का प्रकोप, 30,000 लोग फसें, 7 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल
Share:

वाशिंगटन। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना इलाके में आये भयानक तूफान फ्लोरेंस ने अब बेहद विराट रूप ले लिया है। इस तूफ़ान की वजह से पूरा अमेरिका दहशत में है और इस देश के कई राज्यों में जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। 

अमेरिका का आरोप किसानों को जरूरत से ज्‍यादा सब्सिडी दे रहा है भारत

फ्लोरेंस नाम का यह भयानक तूफान गुरूवार रात  करीब एक बजे अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के तट पर पंहुचा था। इसके बाद से यह तूफ़ान लगातार विराट रूप लेता गया। इस तूफ़ान की वजह से अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इसके साथ ही उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न कस्बे में तेज हवाओं की वजह से कई बड़े-बड़े पेड़ गिर चुके है और इस वजह से इस कसबे के करीब  30,000 लोग इस तूफ़ान में फस गए है। 

इसके साथ ही इस भयानक तूफ़ान से कैरोलिना के तक़रीबन 7 लाख से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति बुरी तरह ठप चुकी है। इसके साथ ही कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ो के गिरने से कई मकान भी ध्वस्त हो गए है। हालांकि अमेरिकी प्रशाशन ने तूफ़ान आने से काफी पहले ही मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पहले ही खतरे से आशंकित इलाकों को खाली करवा लिया था जिससे बड़ी मात्रा में जान-माल की हानी होने से बच गई। 

ख़बरें और भी 

सेक्सी अवतार से ये मॉडल इवेंट में मचा रही तहलका

ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों को अमेरिका की चेतावनी `

अब अंतरिक्ष में भी कर सकेंगे शैम्पेन का सेवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -