हरियाणा राज्यसभा चुनाव : स्याही विवाद पर FIR दर्ज
हरियाणा राज्यसभा चुनाव : स्याही विवाद पर FIR दर्ज
Share:

नई दिल्ली : राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान उपजे स्याही विवाद पर चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश दिया। यह आदेश राज्य के सीईओ को मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर विधायकों ने इस मामले में खुद के लिप्त होने से इन्कार किया है और कहा है कि उनके खिलाफ साजिश हुई है जिसकी जांच की जाए।

बता दे कि हरियाणा से राज्यसभा चुनाव हेतु मतदान के कुछ कांग्रेस विधायकों के मत इसलिए रद्द कर दिए गए क्योंकि उन्होंने दूसरे इंक वाले पेन से मतदान किया था। मगर विधायकों ने अपने पक्ष में कहा कि जो पेन उपलब्ध हुआ उससे मतदान किया। उनका कहना था कि इस मामले में कोई साजिश हुई थी जिसकी जांच होना चाहिए।

गौरतलब है कि चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रारंभिक जांच करवाई है जिसमें साजिश की आशंका जताई गई है। दरअसल कानूनी कार्रवाई तय किए जाने को लेकर कहा गया कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रवति जैसे अप्रत्यक्ष मतदान हेतु एक अलग स्याही के प्रयेग की बात कही थी। जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

जल्द हो सकते है 2017 विधानसभा चुनाव

EC ने लिया यूपी चुनाव का जायजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -