5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे
5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे
Share:

नईदिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी। जिसमें चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में चुनाव होने हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी की है। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनावों में निष्पक्षता और पारदर्शिता का ध्यान रखा जाएगा।

चुनावों में 16 करोड़ मतदाता भागीदारी करेंगे। दरअसल 5 राज्यों की सीटो पर 16 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव में 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन तय किए गए हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को फोटा आईडेंटी कार्ड प्रदान किए जाऐंगे। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को वोटिंग गाइड प्रदान किए जाऐंगे। चुनाव ईवीएम से होगा। बूथ वोटर्स के लिए सहायता केंद्र भी बनाए जाऐंगे।

ईवीएम में नन आॅफ द अबाॅव आॅप्शन भी दिया जाएगा। चुनाव को लेकर दिव्यांगों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुप्त मतदान हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी। काफी उंची दीवारनुमा व्यवस्था वोटिंग के लिए की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव में जल प्रदाय, बिजली सप्लाय आदि व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। चुनाव में स्क्रूटनी विशेष अधिकारियों की निगरानी में होगी।

गोवा में वोट डालने के बाद पर्ची दी जाएगी। पर्ची निकालने के दौरान बैलेट पेपर पर प्रत्याशी की फोटो शामिल होगी। कुछ स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ दिया जाएगा। प्रत्याशियों को भारतीय नागरिकता के लिए शपथ पत्र देना होगा।

चुनाव के लिए प्रत्याशियों को नो डिमांड सर्टिफिकेट देना होगा। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति, जन जाति एक्ट के तहत चुनाव आयोग ध्यान रखेगा। चुनाव आयोग चुनाव में उपयोग की जाने वाली ब्लैक मनी को लेकर भी ध्यान रखेगा। 5 राज्यों में आचार संहिता लागू की जाएगी। प्रत्याशियों को खर्च के लिए केवल 28 लाख रूपए तक की सीमा तय की गई है। उत्तरप्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार के लिए 28 लाख रूपए ही खर्च कर पाऐंगे। चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रत्याशियों को अपना बैंक खाता खुलवाना होगा।

गोवा में चुनाव 4 फरवरी को

पार्टियों को चुनाव के दौरान 20 हजार रूपए से अधिक का चंदा चैक के माध्मय से लेना होगा। गोवा मणिपुर में करीब 20 लाख रूपए तक का खर्च ही प्रत्याशी कर सकेंगे। यह बात भी चुनाव आयोग के अधिकारी ने कही। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन 11 जनवरी को होगी। गोवा में नाॅमिनेशन की अंतिम तिथि 11 जनवरी को होगी। गोवा में चुनाव अर्थात् मतदान 4 फरवरी 2017 को होगा।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में एक साथ चुनाव होगा। पंजाब में नोटिफिकेशन 11 जनवरी को होगा। दूसरी ओर नाॅमिनेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी को होगी। 19 जनवरी को स्क्रूटनी होगी। कैंडिडेट 21 जनवरी तक अपने नाम वापस ले पाऐंगे और फिर मतदान 4 फरवरी 2017 शनिवार को होगा। उत्तराखंड में 70 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा।

यहां पर मतदान 15 फरवरी 2017 को होगा। मणिपुर में 60 विधानसभा सीट में मतदान दो चरणों में होगा। मणिपुर में 38 विधानसभा सीट हैं। जिसमें 4 मार्च को यहां पर मतदान होगा जो कि 38 विधानसभा सीट के लिए होगा। यहां दूसरे चरण में 22 विधानसभा चुनाव में मतदान होगा।

मतदान की तिथि 8 मार्च को तय की गई है। उत्तरप्रदेश में चुनाव के तहत 403 सीटों के लिए चुनाव होंगे यहां चुनाव के लिए 7 चरण निर्धारित किए गए हैं। यहां 73 विधानसभा क्षेत्र के तहत 15 जिले हैं जिसमें मुज्जफ्नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस,श्यामगढ़।

यहां पर 17 जनवरी से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदाताओं की नाम वापसी 27 जनवरी तक हो सकती है। यहां पर पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा। द्वितीय चरण का मतदान 11 जिलों के तहत होगा। जिसमें मतदान 15 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग द्वारा अन्य चरणों की तिथि घोषित की जा रही हैै।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -