मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा, दो ट्रैन की टक्कर में 42 मौत
मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा, दो ट्रैन की टक्कर में 42 मौत
Share:

मिस्त्र। मिस्त्र में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल यहाॅं दो यात्री रेलों में भिडंत हो गई। इस घटना से विश्वस्तर पर हड़कंप मच गया है। हादसे में 42 लोग मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 133 लोग घायल हैं। हालांकि जानकारी मिलने के बाद दुर्घटनास्थल के रूट पर आवाजाही रोक दी गई और आपदा प्रबंधन के इंतजाम किए गए।

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना एलेक्जेंद्रिया में खोरशिद स्टेशन के समीप हुई यहाॅं रेलों की टक्कर के बाद एक रेल का इंजन व अन्य रेल की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा स्थानीय समयनुसार दो बजकर 15 मिनट पर हुआ। हादसे को लेकर जाॅंच के आदेश दे दिए गए साथ ही राहत व बचाव अभियान चलाया गया।

जो लोग रेल की बोगियों में फंसे हुए थे उन्हें निकालने का काम किया गया। दुर्घटना के चलते ट्रेनों की पिरामिड आकृति बन गयी इस मामले में परिवहन मंत्री हिशाम अराफान ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना मानवीय कारण से हुई है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि करीब 75 एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल पर भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

न बुलेटप्रूफ जैकेट, न तकनीकी कर्मचारी, कैसे करेगी महाराष्ट्र पुलिस आतंक का मुकाबला

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगो की मौत

आगरा सड़क हादसे में दो बसों की टक्कर,4 की मौके पर मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -