न हो परेशान ऐसे मिलेगी मंगलदोष से मुक्ति
न हो परेशान ऐसे मिलेगी मंगलदोष से मुक्ति
Share:

मंगलशांति के लिए भातपूजन एक अच्छा उपाय है। भातपूजन केवल मध्यप्रदेश के उज्जैन में ही करवाया जाता है। इसे करने के बाद मंगलदेव प्रसन्न होते हैं। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि मंगल देव की उत्पत्ति धरती से ही हुई है। इन्हें धरती पुत्र भी कहा जाता है। इस संबंध में स्कंध पुराण के अवंतिखंड में भी वर्णन मिलता है। मूल रूप से मंगल की आराधना शिवस्वरूप में की जाती है। इस दौरान भगवान को भात पूजन, कुमकुम, लाल पुष्प के अभिषेक और जलाभिषेक से प्रसन्न किया जाता है, चूंकि मंगल अग्नितत्व प्रधान है। इसे लाल ग्रह भी कहते है, इसलिए इसे शांत रखा जाता है। मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए मंगलावार का व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने के लिए प्रातःकाल जल्द उठकर स्नान आदि से निवृत्त हुआ जाता है।

जिसके बाद कलश आदि विधिवत तरीके से स्थापित कर भगवान मंगल की आराधना की जाती है। यही नहीं भगवान का मंगल, भूमिपुत्र, ऋणहर्ता, धनप्रदा, स्थिरासन, महाकाय, अंगारक, भौम, यम, सर्वरोगहारक, वृष्टिकर्ता, पपहर्ता, सर्वकाम फलदाता आदि नामों से स्मरण किया जाता है। इस दौरान श्री मंगल यंत्र को कुमकुम और लाल पुष्प आदि समर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि मंगल को प्रसन्न करने के लिए ऊं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप भी अच्छा होता है। मंगलदेव के पूजन के साथ ही इस दिन किसी जरूरतमंद को लाल कपड़ा, वस्त्र दान किया जा सकता है साथ ही भात का दान भी अच्छा होता है। 

शमी का पौधा जीवन की हर परेशानियों को ख़त्म करता है

शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनिदेव होते हैं इस काम से जल्दी प्रसन्न

रतलाम में रेल परियोजनाओंं का अमावस पर शुभारंभ, अनिष्ट की आशंका

ये है वे उपाय जो आपको शनिदोष और तनाव से मुक्ति दिलाते है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -