दिल्ली बाढ़ : हाई अलर्ट, 1500 लोगों को स्थानांतरित किया गया
दिल्ली बाढ़ : हाई अलर्ट, 1500 लोगों को स्थानांतरित किया गया
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने से राजधानी में हर घंटे बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते  यमुना नदी के आसपास रह रहे 1500 लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश से दिल्ली के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है.

सोशल मीडिया पर ज्यादा ज्ञानी बनना अब पड़ सकता है महंगा

इन लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए  पूर्वी दिल्ली में 10 स्थानों पर 550 टेंट लगाए गए हैं. बाढ़ के खतरे को देखते हुए यमुना के जल स्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. अगर इसके बाद भी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाना पड़ा तो उन्हें स्कूलों और नाइट शेल्टर्स में ठहराया जाएगा.

यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर, बाढ़ की त्रासदी झेलेगी दिल्ली

प्रत्येक घंटे में यमुना के जल स्तर की रिपोर्ट सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को जारी की जा रही है.  चिंताजनक यह है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली में यमुना के जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) से मदद मांगी है.

ख़बरें और भी...

यूपी में बारिश से मरने वालो की संख्या 65 तक पहुंची

दिल्ली सरकार की वेबसाइट ठप्प, मंत्री पर भड़के केजरीवाल

देश के प्रति बेपरवाह हैं प्रधानमंत्री - कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -