वीडियो : आज के दौर का भगत सिंह है कन्हैया कुमार
Share:

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने अपने भाषणों के जरिए एक बार फिर देश में छिड़ी देशद्रोह और राष्ट्र भक्ति की बहस पर अपना वक्तव्य रखा है। उन्होने 40 मिनट के भाषण के दौरान बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि अब जो भारत माता की जय बोलेगा वही केवल देशभक्त कहलाएगा। स्टूडेंट्स के बीच बोलते हुए थरुर ने कहा कि देश को आज कृष्ण और कन्हैया दोनों की जरुरत है। यही नहीं उन्होंने विवादित बयान देते हुए कन्हैया को आज के दौर का भगत सिंह तक बता दिया।

उनके इस बयान का अर्थ कन्हैया से समझा जा रहा है। थरुर के इस बयान के बाद से चारों ओर चर्चा है कि कन्हैया कांग्रेस में शामिल हो सकता है। थरुर ने कहा कि लोगों के पास चुनाव का अधिकार होना चाहिए, तभी वो अपनी सोच-विचार के साथ लोकतंत्र में रह सकते है।

थरुर ने कहा कि भारत माता की जय बोलने में मुझे भी खुशी होती है, लेकिन किसी और को यह कहने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारा देश केवल हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान नहीं है।

हमारे देश को इँडिया कहा जाता है, जो विविधता को स्वीकार करता है और इतिहास भी इसी का गवाह रहा है। कोई व्यक्ति चाहे देश के किसी भी कोने में रहे मैं चाहता हूं कि वो अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -