पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिल्ली इकाई डीजल और पेट्रोल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ 10 लाख लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. यह अभियान 6 से 8 जून तक चलाया जाएगा.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने पेट्रोल और डीजल के दामों में मूल्य वृद्धि के लिए पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गर्मी में पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि करके लोगों को एक और झटका दिया है.

10 लाख लोगों का यह हस्ताक्षर अभियान 6 से 8 जून तक चलेगा. अजय माकन ने गत 15 महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट और उत्पाद शुल्क दो बार बढ़ाने पर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें निशाने पर लिया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -