गांधी जी की हत्या से कांग्रेस फायदे में रही -उमा भारती
गांधी जी की हत्या से कांग्रेस फायदे में रही -उमा भारती
Share:

बनासकांठा : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कल यहां कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को हुआ जबकि सबसे ज्यादा नुकसान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को हुआ. यह टिप्पणी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गांधीजी की हत्या की दुबारा जाँच की संभावनाओं को जानने के लिए न्याय मित्र नियुक्त करने के बाद की.

उल्लेखनीय है कि उमा भारती ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को हुआ. संघ के संबंध में उन्होंने उल्टा मीडिया से ही सवाल कर लिया कि गांधीजी की हत्या से सबसे ज्यादा लाभ किसे हुआ?' उन्होंने कहा, हम जेल गए. हमें प्रतिबंधित किया गया और हम आज तक उसके लिए पीड़ा झेल रहे हैं.उमा भारती ने कहा कि गांधीजी ने घोषणा की थी कि आजादी के बाद कांग्रेस का विघटन कर दिया जाएगा और नई राजनीतिक इकाई का गठन किया जाएगा. जो कि नहीं किया गया.

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने यह टिप्पणी इसलिए कि, क्योंकि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील अमरेंद्र शरण को 1948 में हुई महात्मा गांधी की हत्या की जांच दोबारा जांच करवाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया.

यह भी देखें

जब महिला शौचालय में घुसे राहुल गाँधी

RSS पर टिप्पणी का किया विरोध, भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल को पहनाई साड़ी!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -