सामान्य ज्ञान: भारत में पहली बार
सामान्य ज्ञान: भारत में पहली बार
Share:

आज हम आपको सामान्य ज्ञान की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो भारत में पहली बार हुई जैसे की किसी चीज का भारत में आविष्कार होना या किसी नयी चीज की खोज होना. यह जानकारियां आपके सामान्य ज्ञान के लिए काफी महत्वपूर्ण है और अक्सर यह जानकारियां प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूँछी जाती है. तो चलिए अब बताते है 'भारत में पहली बार' होने वाली चीजों के बारे में...

भारत में प्रथम रुपये का सिक्का – 1542 में शेरशाह सूरी द्वारा ढलवाया गया

भारत में प्रथम छापाखाना (प्रिंटिंग प्रेस) – 1556 में गोवा में एक पुर्तगाली द्वारा शुरू किया गया

भारत में प्रथम जनगणना – 1872 में

भारत में प्रथम अंग्रेजी समाचार पत्र – बंगाल गज़ट (1790 में जेम्स आगस्तुस द्वारा कलकत्ता से प्रकाशित)

भारत में प्रथम डाक टिकट – 1852 में कराँची में जारी किया गया

भारत में टेलीग्राफ लाइन – 1854 में कलकत्ता से आगरा तक शुरू हुआ जो 1280 कि.मी. लंबा था और जिसे 1857 में लाहौर तक बढ़ाया गया

भारत में प्रथम रेल्वे लाइन – बंबई से थाने (16 अप्रैल 1853 को शुरू)

भारत में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट – शिवसमुद्रम ( 1902 में कावेरी नदी पर)

भारत में प्रथम सिनेमाघर – कलकत्ता में बना (1907 में जे.एफ. मदन के द्वारा बनवाया गया)

भारत का प्रथम फिल्म – राजा हरिश्चन्द्र (दादा साहेब फाल्के ने बनाया जो 1913 में प्रदर्शित हुआ)

भारत का प्रथम सवाक् फिल्म – आलमआरा (निर्देशक अर्देशिर ईरानी, 1931 में प्रदर्शित)

भारत का प्रथम स्वदेशी रंगीन फिल्म – किसान कन्या (1937 में प्रदर्शित)

भारत का प्रथम संविधान संशोधन – 1950 में

भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना – 1951 भारत का प्रथम आम चुनाव – 1952 में

भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह – आर्यभट्ट (19 अप्रैल 1975)

अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो साबित हो सकते हैं आपके लिए प्रतियोगी परीक्षा में सहायक

प्रतियोगी परीक्षा हेतु विज्ञान संबंधित कुछ सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -