क्लोरीन के रिसाव से लोग हुए बेहोश, 4 घंटे बाद स्थिति नियंत्रित
क्लोरीन के रिसाव से लोग हुए बेहोश, 4 घंटे बाद स्थिति नियंत्रित
Share:

चंडीगढ़: बापूधाम ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में न्यू कमल गुड्स करियर के गोदाम में प्रातः 10.30 बजे क्लोरीन गैस लीक हो गई। यह गैस लीक होने से आसपास के लोगों पर इसका असर होने लगा। क्लोरीन के प्रभाव से लोग असहज होने लगे। लोगोंने फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायरब्रिगेड का वाहन रवाना किया गया। इसक बाद भी क्लोरी के प्रभाव का असर कम नहीं हुआ। इस प्रभाव को कम करने के लिए 5 फायर फाईटर्स का उपयोग किया गया।

दमकलकर्मी लीक हुए सिलेंडर को बंद करने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पूरे क्षेत्र का खाली करवा लिया। 4 घंटे के प्रयास के बाद इस पर काबू पाया जा सका। गैस जिस टेंकर से रिस रही थी उसका वॉल बंद करने में फायरकर्मियों को मशक्कत करना पड़ी। उऐसे में उन्होंने जेसीबी की सहायता से वॉल बंद किया। पहले 3 घंटे में फायरकर्मियों ने वाल बंद कर दिया मगर गैस लीकेज बंद नहीं हुआ। जिसके बाद पानी फेंककर देखा गया तो यह पता चला कि गैस सिलेंडर के तल से गैस लीक हो गई है।

गैस के कारण 4 फायरकर्मी बेहोश हो गए। हालत खराब होने पर इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। अन्य लोगों का भी परीक्षण किया गया। गैस के प्रभाव से कुछ फायरकर्मी भी बहोश हो गए। फायरकर्मियों की पहचान प्रवीण कुमार, जसपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार और राजकुमार के तौर पर हुई। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में क्लोरीन गैस सिलेंडर रखा जा सकता है या नहीं। दरअसल क्लोरीन का यह गैस सिलेंडर सप्लाय किया जा रहा था। दरअसल क्लोरीन में पानी मिलाकर इसे सप्लाय किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -