पॉर्न बैन किसी समस्या का हल नहीं है चेतन भगत
पॉर्न बैन किसी समस्या का हल नहीं है चेतन भगत
Share:

पढ़िये चेतन भगत की राय पोर्नबैन मुद्दे पर 

मशहूर लेखक चेतन भगत का मानना है की सरकार के द्वारा की जा रही पॉर्न बैन करने की बात से वे सहमत नज़र नहीं आ रहे हैं उन्होने अपनी मंशा कुछ ऐसी व्यक्त की चेतन का कहना है की राजनीतिक रूप से भी यह कोई बुद्धिमत्ता भरा कदम नहीं था, उनका कहना है की भाजपा अपने सबसे रूढ़िवादी वर्ग को खुश करने मे लगी रहती है जबकि अधिक प्रगतिशील पीढ़ी ने उसे सत्ता मे आगे आने मे मदद की थी। आश्चर्य है की प्रतिबंध की परवी करने वाले पॉर्न संबंधी किसी भी वस्तु को तिरस्कार लायक मानते है,जबकि नफरत के काबिल तो सेक्स के प्रति भारतीय पुरुष का रवैया है। मुझे अब तक ऐसी भारतीय लड़की या कोई भी लड़की जो भारत मे घूमने आई हो, नहीं मिली जिसे घूरा न गया हो, उसके साथ धक्का मुक्की न हुई हो या उसे असुविधाजनक स्थिति का सामना न करना पड़ा हो। 

क्रूर दुष्कर्म चाहे दुर्लभ हो, लेकिन अवांछित हरकतों से कोई भी लड़की बक्शी नहीं गयी है, प्रतिबंध तो ऐसे व्यवहार पर लगाना चाहिए, नैतिक रूप से हमे इस समस्या को हल करना होगा। चेतन का मानना है वास्तव मे किसी की जिंदगी मे हस्तक्षेप करना अनैतिक और कानून के हिसाब से भी गलत है इसके बारे मे कानून के विशेषज्ञ ज्यादा बता पाएंगे मुझे तो ये पता है की अनुच्छेद 121 मे व्यक्तिगत स्वतन्त्रता पर ज़ोर दिया गया है और लोगो को यदि यह बताया जाय की उन्हे क्या देखने चाहिए तो इसका उल्लंघन होता है, क्या हमे प्रतिगामी नियंत्रण की व्यवस्था चाहियए? 

सामाजिक कल्याण की दलील भी महत्वपूर्ण है। भारतीय पुरुष मे बहुत यौन कुंठा है आंशिक वजह तो यही है की तथाकथित भारतीय संस्कृति स्वाभाविक व्रततियों को नकारकर दमन थोपती है। इसी वजह से वयस्कों को किशोरियों से दुर्व्यवहार करते देखा गया है यहां तक बस और ट्रेनों मे भी महिलाओं को छेदछाड़ साहनी पड़ती है। पोर्न ऐसी कुंठाको कम करने मे मदददगार साबित हो सकता है। इस पर प्रतिबंध से तो कुंठा सड़कों पर फूट पड़ेगी और महिलाओ के खिलाफ अपराध और भी बढ़ जाएंगे। यदि हम चाहते है की दुनिया हमे गंभीरता से ले तो परिपक्वता दिखनी होगी, दूसरों के लिए रश्क पैदा करने लायक बनाना हमे है तो इसकी कुंजी व्यक्तिगत आजादी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -