2017 में चंद्रमा की सतह पर होगा चंद्रयान-2 : डॉ जितेंद्र सिंह
2017 में चंद्रमा की सतह पर होगा चंद्रयान-2 : डॉ जितेंद्र सिंह
Share:

नई दिल्ली : भारत मंगलयान के मंगल ग्रह पर सफल लैंडिंग के बाद अब चंद्रमा पर चंद्रयान को उतारने की भी तैयारी में है। परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि भारत का चंद्रयान-2 2017 में चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह चंद्रयान दुसरी दुनिया में जीवन की संभावनाओं की खोज के साथ कई अन्य कार्य भी करेगा।

इसी तरह भारत के महत्वपूर्ण सोलर मिशन आदित्य-एल1 2019 में प्रक्षेपित की जाएगी। इस दौरान सिंह ने पिछले एक साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शानदार काम की भी तारीफ की।

डॉ सिंह ने सिंगापुर के गणतंत्र की आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के 6 उपग्रहों के कामयाब प्रक्षेपण उड़ान के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि यह प्रक्षेपण कमर्शियल सहमति के बाद भरी गई। इसके लिए सिंगापुर की सरकार ने 2.6 करोड़ यूरो का भुगतान किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -