भाजपा को मिला चुनाव से पहले 144 करोड़ रूपए का चंदा
भाजपा को मिला चुनाव से पहले 144 करोड़ रूपए का चंदा
Share:

नई दिल्ली: भारत में इस समय चुनाव समर चल रहा है और देश की दिग्गज पार्टी भाजपा पूरे जोश और जुनून के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। यहां हम आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस में इस चुनाव के दौरान जमकर पसीना बहाया जा रहा है। वहीं भाजपा पार्टी को वित्त वर्ष 2017-18 में अब तक का सबसे बड़ा दान मिला है। 7 प्रमुख कंपनियों के एक समूह ट्रस्ट ने सत्ताधारी पार्टी को कुल 169 करोड़ रुपये में से 144 करोड़ रुपये का दान दिया है। 

1000 करोड़ के कर्ज वसूली के लिए एसबीआई करेगी 11 खातों की नीलामी

इसके अलावा इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार प्रूडेंट इल्केट्रोरल ट्रस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा उसने कांग्रेस और बीजू जनता दल को भी दान दिया है। यहां बता दें कि अब तक हमेशा से छोटी राजनीतिक पार्टियों को दान देने वाले इस ट्रस्ट ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को सबसे बड़ा दान दिया है, जो बाजार में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसके अलावा चारों ओर अब बस इसी दान की बात हो रही है। 

दीवाली पर शॉपिंग करने से पहले अपने क्रेडिट कार्ड के बारे में जान लें ये खास बातें

गौरतलब ​है कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान समय में केंद्र की सरकार है। इसके अलावा बता दें कि देश की 90 फीसदी कंपनियां केवल इसी ट्रस्ट के जरिए ही राजनीतिक पार्टियों को चंदा देती हैं। वहीं प्रूडेंट ट्रस्ट को पहले सत्या इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट के नाम से भी जाना चाहता था। जिन कंपनियों ने इस ट्रस्ट के जरिए दान दिया है उनमें डीएलएफ 52 करोड़, भारती ग्रुप 33 करोड़, श्रॉफ ग्रुप 22 करोड़, टोरेंट ग्रुप 20 करोड़, डीसीएम श्रीराम 13 करोड़, केडिला ग्रुप 10 करोड़ और हल्दिया एनर्जी 8 करोड़ शामिल हैं।    

खबरें और भी 

अमेजन करेगा बिग बाजार में हिस्सेदारी, 2500 करोड़ में होगी डील

आज फिर गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ़्टी भी रहा कमज़ोर

धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, ज्वेलर्स लगा सकते हैं आपको चूना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -