दुल्हन अपनी राशि के अनुसार करें शादी के जोड़े का चुनाव
दुल्हन अपनी राशि के अनुसार करें शादी के जोड़े का चुनाव
Share:

जब किसी लड़की की शादी होने को रहती है, तो उसके मन में अपने होने वाले पति को लेकर कई सारी ख्वाहिशें होती हैं, कई सारे सपने होते हैं। उसके मन में बस यही चलता है की उसका होने वाला पति उससे जीवन भर प्यार करेगा। लेकिन ऐसा सभी के साथ हो पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसी बहुत सी लड़कियां है, जो शादी तो खुशी-खुशी कर लेती हैं लेकिन शादी के बाद उन्हे पछताना पड़ता है। अगर आप भी शादी करने को उत्सुक हैं या फिर शादी करने जा रही हैं, तो यहां पर आज हम आपको राशि के अनुसार शादी के जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जोड़े का चुनाव आपको अपनी मन पसन्द शादी के साथ, फलदायी भी होता है। तो चलिए जानते है राशि के माध्यम से जोड़े का चुनाव..

मेष – मेष राशि की कन्याओं के लिए लाल रंग शुभ होता है। उन्हें अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। लाल रंग धैर्य और साहस का प्रतीक होता है। इसके अलावा मेष राशि की लड़कियां रस्ट, सैफ्रॉन, गोल्डन यैलो और मस्टर्ड कलर का जोड़ा पहन सकती है।

वृष – इस राशि की लड़कियों को गुलाबी और आसमानी नीले के साथ सफेद रंग से मिलाजुला जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की महिलाएं शांत और दृढ़ इच्छााशक्ति वाली होती है।

मिथुन- इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी में हरे और नांरगी रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां काफी मिलनसार और सामाजिक होती है।

कर्क – इस राशि की लड़कियों को नीला, सफेद और हरे रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। साथ ही हरे रंग के साथ पीले रंग का मेल भी पहन सकती है।

सिंह – इस राशि की लड़कियों को नारंगी रंग के साथ सुनहरे रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां आत्मविश्वास से परिपूर्ण और रचनात्मक होती है।

कन्या – कन्या राशि की लड़कियों को हल्के हरे रंग और हल्के नीले रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां अपने काम में माहिर होती है

तुला – इस राशि की लड़कियों को गुलाबी रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की होती है।

वृश्चिक – इस राशि की लड़कियां बहुत भावुक होती है। वृश्चिक राशि की लड़कियां को अपनी शादी में मैरून रंग का जोड़ा पहनना चाहिए।

धनु – इस राशि की लड़कियां हमेशा उत्साह से परिपूर्ण होती है। इस राशि की लड़कियों को हल्के बैंगनी या पीले रंग का जोड़ा पहनना चाहिए।

मकर – मकर राशि की लड़कियों को लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां लाल रंग के साथ सफेद रंग का जोड़ा पहन सकती है।

कुंभ – कुंभ राशि की कन्याओं को गहरे लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इस राशि की लड़कियां बेहद संवेदनशील होती है।

मीन – इस राशि की कन्याओं को पीले रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इसके साथ वह बैंगनी और लाल रंग का जोड़ा भी पहन सकती है। इस राशि की लड़कियां बहुत दयालु होती है।

 

कम सैलरी की वजह से न हो परेशान राशि के अनुसार करें उपाय

अपनी राशि के अनुसार करें, संतान सुख प्राप्ति के अचूक उपाय

बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें राशि के अनुसार यह उपाय

इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -