एक और 'मांझी' जिसने साईकिल से 9 माह में ढूंढा पत्नी को
एक और 'मांझी' जिसने साईकिल से 9 माह में ढूंढा पत्नी को
Share:

बिहार: दशरथ मांझी के अनूठे प्रेम की कहानी से तो वाकिफ है। अब बिहार के तपेश्वर ने एक बार फिर इस अनूठी प्रेम कहानी को जिंदा कर दिया। तपेश्वर की पत्नी 9 माह पहले अचानक धर्मशाला से गायब हो गई। 40 साल का तपेश्वर जो कि बिहार का रहने वाला है वह काम की तलाश में मेरठ आया और फिर यहीं आकर बस गया था। बबीता से तपेश्वर की मुलाकात ब्रजघाट में हुई थी। इसके बाद मेरठ में रह रहे तपेश्वर ने अपनी पत्नी बबीता को ढूंढने के लिए एक नया तरीका निकालते हुए उसे साईकिल से खोजता रहा। तपेश्वर की मेहनत रंग लाई और आखिरकार 9 माह बाद बबीता मिली। 

दरअसल, तपेश्वर की शादी तीन साल पहले ही बबीता से हुई थी। तपेश्वर ने बबीता से प्रेम विवाह किया था। तपेश्वर का कहना था कि वह बबीता की मुस्कान पर फिदा हो गया था। 9 माह पहले तपेश्वर और बबीता अपने रिश्तेंदार के यहां धर्मशाला गए थे लेकिन एक दिन अचानक एक दलाल बबीता को बेचने की नियत उठा ले गया।

इसके बाद तपेश्वर ने साईकिल से बबीता को ढूंढना शुरू किया। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह बबीता को ढूंढ सके लेकिन तपेश्वर की मदद आम लोगों ने की। इस तरह तपेश्वर बबीता को खोजने के सफर पर निकल गए। इस दौरान तपेश्वर ने धर्मशाला के आसपास के सभी वेश्यालयों पर संपर्क किया।

तभी तपेश्वर को मालूम हुआ कि बबीता को कोई दलाल बेचने आया था लेकिन उसकी मानसिक हालात के  कारण यह डील नहीं हो पाई। इसके बाद आखिरकार तपेशवर को बबीता मिल गई।  

जानिए, ‘सोनम गुप्ता’ क्यों हुई थी बेवफा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -