बिहारः रौब झाड़ने के लिए एके-47 लेकर घूमता था ठेकेदार पुलिस ने किया ​गिरफ्तार
बिहारः रौब झाड़ने के लिए एके-47 लेकर घूमता था ठेकेदार पुलिस ने किया ​गिरफ्तार
Share:

पटना: देश में बढ़ते अपराधों से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो चले हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि बिहार में बाहुबली नेता और अपराधी तो मुंगेर के एके-47 के सबसे बड़े खरीदार हैं ही इसके साथ ही बड़े-बड़े ठेकेदार भी अपनी रसूख के लिए इसे खरीदने लगे हैं। यहां बता दें कि मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर दियारा से बरामद एके-47 मामले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है कि इसका खरीदार ठेकेदार भदेही यादव था।

निर्भया मामले के बाद देश में दुष्कर्म रिपोर्टिंग में हुआ सुधार

वहीं बता दें कि मुंगेर पुलिस ने खगडिया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव से उसके घर से एके-47 बरामद किया किया। मुंगेर पुलिस अधीक्षक बाबू राम के अनुसार उसने कुछ लोगों के माध्यम से एके-47 हथियार खरीदा था। इस मामले में बिहार पुलिस का जवान महेशखुट निवासी धर्मवीर कुमार, तौफिर निवासी नारद यादव एवं वेदानंद यादव की गिरफ्तारी पहले ही हो गई है। पुलिस ने धर्मवीर, नारद एवं वेदानंद को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर तौफिर दियारा से जमीन के अंदर से एक एके-47 हथियार बरामद किया गया था। साथ ही 80 राउंड जिंदा कारतूस एवं 5 राउंड खोखा बरामद किया गया।

अयोध्या में गरमाया सियासी पारा, शिवपाल यादव ने कहा बर्खास्त हो योगी सरकार

गौरतलब है कि देश में हथियारों की तस्करी अब ज्यादा ही बढ़ गई है। वहीं गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया था कि ठेकेदार भदेही यादव ने अपने पड़ोसी सिपाही धर्मवीर कुमार एवं गुलो यादव को एके-47 हथियार खरीदने के लिए दिया था। इस दोनों ने तौफिर के नारद यादव एवं वेदानंद यादव के माध्यम से मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो.रिजवान से संपर्क किया। रिजवान ने मो. शमशेर आलम उर्फ वीरू से 4.50 लाख में हथियार की खरीदारी कर भदेही यादव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में रिजवान को 50 हजार रूपया कमीशन दिया गया था। वहीं एसपी ने बताया कि ठेकेदार भदेही यादव हथियार का उपयोग करता था और जब उसका काम खत्म हो जाता था तो वह हथियार अपने पड़ोसी गुलो यादव को दे देता था, जिसके बाद गुलो उक्त हथियार को नारद यादव को छिपाने के लिए दे देता था। 


खबरें और भी 

अयोध्या: धर्म सभा में विहिप ने कहा- विवादित जमीन पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज

करतारपुर कॉरिडोर: आतंकवाद के कारण अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाक का न्योता, सिद्धू ने कहा मैं जरूर जाऊंगा

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 10 पर्यटक यात्री गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -