Jan 23 2016 11:09 PM
बिग बाॅस का नौवा संस्करण पूरा हो गया और इस बार जीत प्रिंस नरूला ने हासिल की। इसमें प्रिंस नरूला के साथ चार और भागीदार थे जिन्हे पीछे छोड़ते हुए प्रिंस ने जीत का खिताब अपने नाम किया। फिनाले का यह इवेंट लोनावाला में हुआ।
मिले वोट
जीत हांसिल करते हुए प्रिंस ने 35,18,909 वोट प्राप्त किये। इनके नीचे ऋषभ सिन्हा जो 34,01,889 वोट प्राप्त करके रनर अपर रहे। इसके बाद मंदाना करीमी ने 32,67,008 वोट प्राप्त किया। और फिर रोशेल मारिया राव ने 27,56,708 वोट प्राप्त किये।
सेलिब्रेटी का आना जाना लगा रहा
बिग बाॅस के इस संस्करण के आखिरी शो में कई सेलिब्रेेटी भी पहुंचे। इसमें काॅमेडी नाइट्स बचाओ के कृष्णा और भारती अपने शो के प्रमोशन के लिये बिग बाॅस में पहुंचे। इसके बाद नागिन सेमौनी राॅय भी यहां आई और चक्रवर्ती अशोक सम्राट से सिध्दार्थ निगम भी शामिल हुये।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED