भोपाल में स्वयंसेवकों ने मिलाये कदमताल
भोपाल में स्वयंसेवकों ने मिलाये कदमताल
Share:

भोपाल :  सोमवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाये। लाल परेड मैदान पर संघ स्वयंसेवकों ने नये गणवेश में पथसंचलन निकाला था। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख प्रवीण गुप्त ने संबोधित करते हुये स्वयंसेवकों से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान भी किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार वर्मा ने की।

संक्रमण काल से गुजर रही दुनिया स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये गुप्त ने कहा कि वर्तमान में दुनिया संक्रमण काल से गुजर रही है। उन्होंने दिन में दो बार संधिकाल को बताया और कहा कि अंधेरे और उजाले के बीच हमेशा संघर्ष होता है। जिस तरह से यह संघर्ष होता है उसी तरह से अच्छाई और बुराई के बीच भी संघर्ष होता है, गुप्त का इशारा समाज और राष्ट्र की तरफ था। कार्यक्रम के अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि संघ अनुशासन का प्रतीक है और संघ के अनुशासन देश के लिये प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है।

नई ड्रेस के लिये उत्साहित संघ स्वयंसेवक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -