ऊह ला ला... फिर जवाँ हो गए हमारे बप्पी दा
ऊह ला ला... फिर जवाँ हो गए हमारे बप्पी दा
Share:

 बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी का आज जन्मदिन है. बप्पी दा बॉलीवुड की हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत मेँ अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती है तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैँ। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र मेँ उन्होँने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को जलपाईगुड़ी में हुआ.

अलोकेश "बप्पी" लाहिड़ी एक भारतीय संगीतकार, संगीत निर्देशक, गायक, अभिनेता, और रिकार्ड निर्माता है। साथ ही बप्पी दा ने भारतीय सिनेमा में संश्लेषित डिस्को संगीत के उपयोग को लोकप्रिय बनाने में भी अपना अहम योगदान दिया. क्या आप जानते हैं ? बप्पी लाहिड़ी तीन साल की उम्र से ही तबला बजाने लगे थे। कम ही लोग जानते हैं कि किशोर कुमार बप्पी लाहिड़ी के मामा थे। किशोर कुमार ने ही म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बनाने में बप्पी लाहिड़ी की मदद की थी. 

बप्पी लाहिड़ी वो म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें माइकल जैक्सन ने मुंबई में हुए अपने लाइव शो में बुलाया था। एक समय पर बप्पी लाहिड़ी ने अपने एक दिन में सबसे ज्यादा गानों की रिकॉर्डिंग कर एक रिकॉर्ड बना लिया था। बप्पी लाहिड़ी सात-आठ सोने की चेन पहनते हैं। उन्हें लगता है कि सोना उनके लिए लकी है। इसलिए वो हमेशा सोने से लदे दिखाई देते हैं। बप्पी लाहिड़ि के नाम एक साल में 33 फिल्मों के लिए 180 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड है. व आज भी वह दर्शको के बीच में अपनी एक अलग ही छवि को बनाए हुए है.   

‘फोर्स 2’ ने पहले हफ्ते में लगाई इतनी छलांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -