वरूण के समर्थन में लगे पोस्टर्स पर उठा विवाद
वरूण के समर्थन में लगे पोस्टर्स पर उठा विवाद
Share:

इलाहाबाद : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उत्तरप्रदेश में सांसद वरूण गांधी के समर्थन में लगाए गए पोस्टर्स को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता नाराज नज़र आए। उन्होंने पार्टी आलाकमान से फटकार भी खाई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्टर लगाने वाले दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। इलाहाबाद में सांसद वरूण गांधी के समर्थन में हजारों पोस्टर्स छपवा दिए गए।

इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी के दो सक्रिय कार्यकर्ता और 16 सामान्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आई। बताया गया है कि इन लोगों ने पार्टी की अनुमति के बगैर वरूण गांधी के पोस्टर छपवा दिए। इसी के साथ इन पोस्टर्स को शहर में चस्पा करवा दिया गया। इस दौरान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने संबंधित कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर अपना जवाब मांगा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी इस मामले में रिपोर्ट भेज दी गई है।  इस तरह के पोस्टर इलाहाबाद के अलोपीबाग में प्रेस ने छपवाए हैं। वरूण को उनके क्षेसुल्तानपुर तक ही रहने के लिए कहा गया लेकिन वरूण इसके बाद भी इलाहाबाद चले गए ऐसे में भाजपा नेतृत्व उनसे नाराज हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -