मध्य प्रदेश से भाजपा की विदाई तय - सिंधिया
मध्य प्रदेश से भाजपा की विदाई तय - सिंधिया
Share:

भोपाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पष्ट कहना है कि मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए सन्देश है कि अब उसकी मध्य प्रदेश से विदाई तय है.यह बात उन्होंने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कही.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की उपस्थिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 15 वर्षों में ग्वालियर चंबल संभाग में जितने भी उपचुनाव हुए उसमें कांग्रेस जीती . जिसका श्रेय उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आम कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं को दिया. सिंधिया ने कहा कि उपचुनाव की जीत यह इशारा कर रही है कि जनता कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रही है. यह भारतीय जनता पार्टी को सन्देश है किअब उसकी मध्य प्रदेश से विदाई तय है.

बता दें कि भाजपा पर हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणा करती है. जबकि हमारी रणनीति मायाजाल की नहीं है. हम घोषणा कम करते हैं, काम ज्यादा करते हैं.मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा बनने संबंधी सवाल पर सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा यह निर्णय कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. सिंधिया ने कहा 16 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहा हूं, मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली उसे तन मन धन से पूरा करने की कोशिश की.

यह भी देखें

तीन राज्यों में कांग्रेस की चेहराविहीन राजनीति

मुंगावली-कोलारस परिणाम : 'शिव' के राज में भाजपा फेल, कांग्रेस का चला जादू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -