विरोध कर रहा था विपक्ष, तब जीत रही थी भाजपा
विरोध कर रहा था विपक्ष, तब जीत रही थी भाजपा
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दल लगातार हमला करने में लगे हैं। विपक्षी दलों द्वारा सरकार द्वारा लागू किए गए नोटबंदी के निर्णय को गलत बताते हुए इसका विरोध किया जा रहा है मगर इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि विरोध करने वालों में वे विपक्षी नेता शामिल हैं जो कि लूट का पैसा संरक्षित करना चाहते थे और अब वह बेकार हो गया है, जब विपक्ष विरोध में लगा था तब भाजपा उपचुनाव में जीत रही थी। 

हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विरोध किया। विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि 8 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक की अवधि के बैंक लेन-देन की जानकारी देने का निर्देश भाजपा के सांसदों और विधायकों को दिया गया है। विपक्ष इसकी आलोचना करता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मांग की कि पीएम मोदी भाजपा सांसदों और विधायकों के बैंक खातों के लेन-देन की जानकारी 500 रूपए और 1000 रूपए के पुराने नोट चलन से बाहर करने की घोषणा के पूर्व की अवधि में हुए लेन देन की जानकारी उपलब्ध करवाऐं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

उन्होंने उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल पीएम मोदी से नाराज हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इनके द्वारा जो लूट की राशि जमा की गई थी वह रद्दी में बदल गई। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष पुरजोर तरह से विरोध में लगा था तब भाजपा ने उपचुनाव में जीत अर्जित की। उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने यूपी चुनाव को लेकर भाजपा का विरोध किया और यूपी में भी विरोध के सुर घोले मगर भाजपा को लोगों का समर्थन मिला।

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने भाजपा पर संपत्तियां खरीदने का आरोप लगाया था इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर और दिल्ली के तत्कालीन शासक मोहम्मद बिन तुगलक से की थी और जमकर केंद्र सरकार का विरोध किया था। जिसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने अपना विरोध जताया।

नोटबंदी: भूलकर भी न करे यह गलती वरना मुश्किल में पड़ सकते हो आप

नोटबंदी का असर : एप्पल की बिक्री बड़ी

प्रो रेसलिंग लीग स्थगित, कारण नोटबंदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -