एशियाई खेलों से खुलेगा टोक्यो ओलंपिक का रास्ता
एशियाई खेलों से खुलेगा टोक्यो ओलंपिक का रास्ता
Share:

आगामी एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला सिंगल्स टेनिस खिलाड़ियों को इनाम के रूप में सीधा 2020 टोक्यो ओलिंपिक में प्रवेश करने का मौका मिलेगा. जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के जरिए टेनिस प्लेयर टोक्यो ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर पाएंगे. गौरतलब है कि 2020 ओलिंपिक की टेनिस स्पर्धा में पुरुषों के सिंगल-डबल्स, महिलाओं की सिंगल-डबल्स और मिक्स्ड डबल्स प्रतिस्पर्धाएं खेली जाएंगी. आईटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले महाद्वीपीय क्वालिफिकेशन स्थान शुरू किया जा रहा है.

इस बात की जानकारी देते हुए आईटीएफ अध्यक्ष डेविड हैगर्टी ने कहा कि, 'महाद्वीपीय क्वालिफिकेशन स्थान शुरू करना काफी अहम और सकारात्मक बदलाव है क्योंकि हमारा मानना है कि इससे इन अहम क्षेत्रीय खेलों में भागीदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी और इससे ओलिंपिक टेनिस स्पर्धा में भाग लेने के लिए अतिरिक्त देशों के लिए भी मौका बनेगा.'

उन्होंने अपनी जानकारी में बताया कि नार्थ और साउथ अमेरिकी महाद्वीप के लिए क्वालिफिकेशन का रास्ता पेरू के लिमा में होने वाले पैन अमेरिकी खेल 2019 के जरिए खुलेगा. जबकि अफ्रीकी महाद्वीप के लिए क्वालिफिकेशन का जरिया जाम्बिया के लुकसाका में होने वाले 2019 अफ्रीकन खेल बनेगा.

 

इसके बाद कितने आईपीएल खेलेंगे युवराज?

जानिए, शतक ज़माने के बाद भी क्यों शांत रहे रोहित शर्मा

4 साल बाद जयपुर में हो रही है IPL की वापसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -