अशोक के पेड़ कि पत्तियों से घर में बनी रहती है सुख-शांति
अशोक के पेड़ कि पत्तियों से घर में बनी रहती है सुख-शांति
Share:

हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ की काफी मान्यता है। इसके घर के आंगन में लगे रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होते रहता है। अशोक का पेड़ ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी काफी लाभकारी माना गया है। यह पेड़ जहां भी होता है वहां के आस-पास का ऐरिया काफी शुध्द और ऊर्जावान होता है। अगर अशोक के पेड़ का इस्तेमाल घर में किया जाए तो इसके चमत्कार जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं अशोक के पेड़ को किस प्रकार से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि इसके चमत्कार देखने को मिल सके।

अशोक के पत्ते घर के दरवाजे पर बंदरवाल के रूप में लगाए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की बंदरवाल लगी होती है, वहां किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है.

घर में पति-पत्नी के बीच अगर तनाव रहता हो, लड़ाई-झगड़े होते हों तो अशोक के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा के सामने रखें. जब भी पत्ते सूख जाएं तो दूसरे 7 पत्ते रखें. सूखे हुए अशोक के पत्तों को पीपल के वृक्ष की जड़ों में डाल दें. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है.

अशोक के पेड़ पर यदि प्रतिदिन जल चढ़ाया जाये तो उस गृह में मां भगवती कृपा विद्यमान रहती है. उस मकान में रोग, शोक, गृह कलेश अशान्ति आदि समस्यायें न के बराबर रहती है. इस पेड़ पर जो जातक नित्य जल अर्पित करता है. उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

तांबे की ताबीज में अशोक के बीज धारण करने से लगभग हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है. ना तो व्यक्ति को धन से जुड़ी कोई दिक्कत आती है और ना ही उसकी गरिमा कम होती है.

अशोक के वृक्ष की जड़ शुभ मुहूर्त में लाकर विधिपूर्वक पूजन कर धारण करें या पूजा स्थल में रखें, तो धन की कमी नहीं होती.

 

केतु ग्रह के बुरे असर से बचने के लिए कर लें ये आसान से काम

इन तीन राशि के लोगो के पास कभी नहीं होती धन की कमी

स्वस्थ्य रहने के लिये अपनाए ये साधारण से वास्तु टिप्स

सोमवार को चढ़ाएं शिवलिंग पर कच्चा दूध बुरे ग्रह से मिलेगा छुटकारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -