लाॅ  एंट्रेंस टेस्ट में भी हुई खेमका की चर्चा
लाॅ एंट्रेंस टेस्ट में भी हुई खेमका की चर्चा
Share:

पानीपत : अपनी शासकीय नौकरी के सेवाकाल में करीब 46 बार स्थानांतरण झेल चुके आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने शैक्षणिक क्षेत्र में बाजी मारी है। जी हां, खेमका ने पंजाब विश्व विद्यालय से लाॅ की पढ़ाई करने के लिए एंट्रेंस टेस्ट दिया था, जिसमे उन्होंने टाॅप किया। लाॅ के  एंट्रेंस टेस्ट के दौरान खेमका ने 166.37 अंक अर्जित किए। इस दौरान अशोक खेमका ने प्रावीण्य सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

दरअसल पंजाब विश्वविद्यालय ने लाॅ - विभाग में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा ली थी। इस परीक्षा की अंतिम प्रावीण्य सूची तैयार कर दी गई थी। इस प्रावीण्य सूची के अनुसार खेमका ने 166.37 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर भुवेश अरोड़ा रहे उन्होंने 164.4 अंक अर्जित किए तीसरे स्थान पर 163.83 अंक अर्जित कर साकेत कुमार ने अपना स्थान तय कर लिया।

गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का जन्म 30 अप्रैल 1956 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। खेमका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता से की और स्नातक आईआईटी खड़गपुर से पूर्ण किया। इसके बाद खेमका ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्युट आॅफ फंडामेंटल रिसर्च से कंप्युटर साईंस में अपना पीएचडी वर्क किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -