सिर्फ एक घंटा, CM केजरीवाल पर होगा हमला!
सिर्फ एक घंटा, CM केजरीवाल पर होगा हमला!
Share:

नई दिल्ली : हैलो! एक घंटे में आप जो भी कर सकते हैं कर लें। सीएम को बचाने की कोई भी कोशिश करें। अगले घंटे में मैं उन्हें बम से उड़ा दूंगा। इसके बाद फोन कट जाता है। दिल्ली पुलिस का कंट्रोल रूम अधिकारियों की सक्रियता और गंभीरता से भर जाता है। फोन करने वाले की तलाश की जाती है। यह पता लगता है कि यह फोन इंटरनेट प्रोटोकाॅल वाॅयस ओवर से किया गया था। बुधवार शाम को 4.30 बजे फोन आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

पुलिस ने फोन आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कवर किया। सीएम हाउस, सचिवालय को पुलिस और सुरक्षा बलों से लैस कर दिया गया। जानकारी दी गई है कि यह फोन वाॅयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाॅल से किया गया। दिल्ली सरकार द्वारा पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद यह बताया कि यह काॅल फर्जी तरीके से किया गया था लेकिन फिर भी पुलिस सक्रिय और गंभीर हो गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पहले भी कई तरह के हमले किए गए। केजरीवाल पर एक सभा में ही स्याही उछाल दी गई। इन सभी मामलों को देखते हुए सीएम केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -