गोवर्धन पर शुक्र का हस्त नक्षत्र में आना, इन राशियों में छिपा है खजाना
गोवर्धन पर शुक्र का हस्त नक्षत्र में आना, इन राशियों में छिपा है खजाना
Share:

गोवर्धन पूजन और अन्नकूट महोत्सव दीपावली से दूसरे दिन मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में अनेकों प्रकार के खाने-पीने के प्रसाद बनाकर भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं तथा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है.

इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. भगवान विष्णु जी के प्रसन्न होने पर उनकी कृपा सदा घर पर बनी रहती है तथा हर प्रकार की सुख-शांति रहती है व किसी प्रकार का अभाव जीवन में नहीं रहता. कहा जाता है कि इस रोज गौ पूजन के बाद गाय पालक को अन्न एवं वस्त्र तोहफे के रूप में देने चाहिए. ऐसा करने से घर में देवी अन्नपूर्णा के साथ-साथ महालक्ष्मी का भी वास होता है.
 

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नेऋत्य, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12:00 तक।

आज का विशेष उपाय: बेहतर स्वास्थ्य हेतु भगवान श्रीराधा-कृष्ण पर गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं.

आज का महामंत्र: ॥ श्री कृष्ण हृषीकेशाय नमः ॥ इस मंत्र से खूबसूरती में निखार आता है.

मेष: महत्वपूर्ण काम बिगडे़ंगे. मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी. कार्यों में रुकावटें आएंगी. उत्साह भंग होगा. स्वास्थ्य भी नरम रहेगा. 

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक.

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगीं. धन-लाभ के योग हैं. अकस्मात व्यय से परेशानी होगी. 

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक.

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी. रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी. सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा.
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक.

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे. सजग होकर सही मौके का इंतजार करें. मुसीबतों से बाहर निकलेंगे.

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक.

सिंह: अटके हुए सरकारी कामों को निपटाएंगे. शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी. जोखिम और अनिश्चितता त्यागें. शॉर्टकट नुकसान देंगे.
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक.


कन्या: रोजगार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे. जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे.
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक.

तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी. उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी. अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा. 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक.

वृश्चिक: सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे. असहायों की सहायता करेंगे. सेवा का प्रतिफल मिलेगा.
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक.

धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारीगर व्यक्ति से भेंट होगी. योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा. जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा. 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक.

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी. प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें.
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक.

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी. दिन बेकार साबित होगा. आस-पास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे. शाम को जल्द ही घर लौटेंगे. 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक.

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी. प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी. शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा. गिफ्ट मिलने के योग हैं.
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक.

 

आज का गुडलक: ऐसे लक्ष्मी जी कर सकती हैं छप्परफाड़ धन की बरसात

रूपचतुर्दशी पर लोगों ने किया अभ्यंग स्नान

दिवाली के दिन ज़रूर ख़रीदे ये चीजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -