माल्या के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
माल्या के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Share:

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में एक न्यायालय ने शराब कारोबारी और बैंकों से कर्ज लेकर विदेश जा चुके उद्योगपति विजय माल्या के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। इस तरह का आदेश वर्ष 2006 के चेक बाउंस होने के मामले में दिया गया। उल्लेखनीय है कि तिलरथ ग्राम में निवास करने वाले ठेकेदार रंजन कुमार द्वारा उद्योगपति विजय माल्या की कंपनी यूबीआई से केबल तार बिछाने का करीब 1.25 लाख रूपए का काम करवाया गया। दूसरी ओर कंपनी ने उन्हें केवल 25 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

यह चेक बाउंस हो गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी अमित आनंद द्वारा विजय माल्या और प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक पाल के विरूद्ध सुनवाई करते हुए माल्या समेत अन्या लोगो्रं की गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी करने का निर्देश दिया गया।

न्यायालय ने इसके पूर्व दोनों को समन जारी कर पेश होने के निर्देश दिए हैं। मगर विजय माल्या पेश नहीं हुए हैं तो दूसरी ओरमाल्या भारत छोड़कर ब्रिटेन में रह रहे हैं उन पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने द्वारा लिए कर्ज की राशि का भाग विदेशों की कंपनियों में लगाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -