राजकीय सम्मान के साथ अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार
Share:

नईदिल्ली। 1965 की जंग में भारतीय वायु सेना के नायक और फील्ड मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। उनका अन्तिम संस्कार दिल्ली स्थित बरार स्क्वेयर में किया गया। फील्ड मार्शल अर्जन सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर सैन्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि अतिविशिष्टजन उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुॅंचे।

फील्ड मार्शल अर्जन सिंह के सम्मान में भारत का राष्ट्रध्वज आधा झुकाया गया है। दिल्ली में सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज आधे झुका दिए गए हैं। अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1919 में अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लयालपुर में हुआ था। यह क्षेत्र अब पाकिस्तान के फैसलाबाद में आता है। उल्लेखनीय है कि फील्ड मार्शन कभी भी रिटायर्ड नहीं होता है।

वे ऐसे अधिकारी थे जिसने फील्ड मार्शल मानेकशाॅ, और केएम करियप्पा के अलावा फाईव स्टार रैंक प्राप्त की थी। इस रैंक को प्राप्त करने वाले वे एकमात्र जीवित अधिकारी थे। उन्हें पद्म अलंकरण से सम्मानित भी किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके अंतिम दर्शन किए। फील्ड मार्शल अर्जन सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने उनके निधन पर शोक जताया था। 

1965 की लड़ाई में अभूतपूर्व साहस के प्रदर्शन के चलते उन्हें वायु सेनाध्यक्ष के पद से पद्दोन्नत करके एयरचीफ मार्शल बनाया गया। उनके नेतृत्व में इस युद्ध में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई एयरफील्ड्स तबाह कर डाले थे।

मार्शल अर्जन सिंह का योगदान नहीं भूलेगा देशः PM मोदी

पीएम मोदी ने युद्ध नायक ,अर्जन सिंह के निधन पर शोक जताया

IAF मार्शल अर्जन सिंह से अस्पताल में मिलने पहुंचे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -