अनुराग ठाकुर खेलेंगे हॉकी में नई पारी
अनुराग ठाकुर खेलेंगे हॉकी में नई पारी
Share:

ऊना में हुए हॉकी हिमाचल के चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से हॉकी हिमाचल का अध्यक्ष बनाया गया है. अनुराग के आने से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स की हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है. चुनाव जिला खेल अधिकारी एम पी भराड़िया की देखरेख में हुए. हॉकी हिमाचल के चुनाव में रमेश पठानिया को महासचिव और राजा सिंह मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी भी सौंपी गई है. हॉकी हिमाचल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि हॉकी को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी ताकि हिमाचल के खिलाडियों को अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके.हॉकी हिमाचल की बैठक आज ऊना के एक निजी होटल में सम्पन्न हुई, जिसमें हॉकी हिमाचल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान हॉकी इंडिया के नियमों के तहत हॉकी हिमाचल की अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को उनके पद से हटा दिया गया. वहीं दूसरी ओर हॉकी हिमाचल के लिए हुए चुनाव में सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से हॉकी हिमाचल का अध्यक्ष नियुक्त किया गय. इससे पहले अनुराग ठाकुर के पास हॉकी हिमाचल के महासचिव का दायित्व था. जिला खेल अधिकारी एमपी भराड़िया की देखरेख में हुए चुनाव में रमेश पठानिया को महासचिव जबकि राजा सिंह मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया है. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हॉकी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने हॉकी को पद्मश्री चरणजीत सिंह और अर्जुन अवार्डी दीपक ठाकुर जैसे खिलाड़ी दिए हैं. उन्होंने कहा कि हॉकी हिमाचल का प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में हिमाचल से हॉकी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे आएं और प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन करें.गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर हिमाचल के बड़े बीजेपी नेताओं में शुमार है और फ़िलहाल बीजेपी सांसद है. वें BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके है.  

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिली

राष्ट्रमंडल खेल 2018 : खेल महाकुम्भ के रोचक तथ्य और आंकड़े

भारतीय महिला टीम ने 3-1 से किया सीरीज पर कब्जा

हॉकी: भारतीय महिलाओं ने कोरिया को 3-1 से रौंदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -