इन जगहों पर खेली जाती है बिना रंगो वाली शानदार होली
इन जगहों पर खेली जाती है बिना रंगो वाली शानदार होली
Share:

दुनियाभर में इन दिनों होली आने की तैयारियां हो रहीं है सभी होली मनाने को बेताब हुए जा रहें है। होली पर रंगो की बौछार होती है और होली को रंगो का त्यौहार कहा जाता है। कई बार होली पर रंगो में मिलावट कर दी जाती है जिससे की स्वास्थ्य और शरीर दोनों को नुकसान पहुँचता है ऐसे में आप चाहे तो बिना रंगो के भी होली खेल सकते है। जी हाँ बिना रंगो के होली। कई ऐसे देश है जहाँ पर होली को एक अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। आइए जानते है उनके बारे में।

साउथ कोरिया - यहाँ पर होली को मड फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है यहाँ पर लोग कीचड़ से होली खेलते है और एक दूजे को जमकर कीचड़ लगाते है जो बहुत ही मजेदार होता है। यह एक ऐसा त्यौहार होता है जिसमे हर साल लाखो लोग हिस्सा लेने जाते है।

आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में - यहाँ पर हर साल फरवरी में तरबूज तोड़ने का एक त्यौहार मनाया जाता है और तरबूज को तोड़ने के बाद उसे एक-दूसरे पर लगाया जाता है और नीचे गिरे टुकड़ों पर लेटकर एन्जॉय किया जाता है।

स्पेन का ला टॉमाटिना फेस्टिवल - यहाँ पर टमाटर मारकर एक दूजे को पूरा लाल किया जाता है हर साल यहाँ पर यह त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार यहाँ पर हर साल अगस्त महीने में मनाते है। इस त्यौहार में हर साल यहाँ पर 250,000 पाउंड टमाटर का उपयोग होता है।

थाईलैंड - यहाँ पर लोग नार्मल पानी की होली खेलते है भले ही पानी कितना भी ठंडा क्यों ना हो। 

इटली - यहाँ पर लोग एक दूसरे पर संतरे मारते है और 'द ऑरेंज बैटेल' त्यौहार मनाते है।

होली को यादगार बनाने के लिए मज़ेदार WhatsApp Status

भगोरिया में वैलेंटाइन डे और होली की अनूठी रीत

इस तरह से खेल सकते है आप सुरक्षित होली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -