आलिया को नही चाहिए उनके पापा जैसा हस्बैंड
आलिया को नही चाहिए उनके पापा जैसा हस्बैंड
Share:

क्यूट आलिया भट्ट इन दिनों शाहरुख़ खान के साथ 'डियर  जिंदगी'  को लेकर चर्चा में हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अपने पिता (महेश भट्ट) की तरह हसबैंड नहीं चाहती हैं। क्योंकि उनके पिता महेश भट्ट की लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रही है और उनके कई अफेयर्स भी रहे हैं। दरअसल, आलिया का कहना था कि उन्हें ऐसा हसबैंड चाहिए जो उनका दोस्त हो और उन्हें हमेशा खुश रख सके। 

क्या आप जानते है आलिया से जुडी यह जानकारी-
-आलिया भट्ट की मां आधी कश्मीरी और आधी जर्मन हैं। उनके पिता महेश भट्ट गुजरात से बिलॉन्ग करते हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं।

-करण जोहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आलिया की पहली फिल्म नहीं थी। आपको बता दें, साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म संघर्ष में उन्होंने प्रिटी जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस वक्त वो सिर्फ 6 साल की थीं।

-उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल (मुंबई) से की थी। वह स्कूल में एक एवरेज स्टूडेंट थी, लेकिन दूसरी एक्टिविटीज में वो हमेशा आगे रहती थीं। फिर चाहे वो डांसिंग हो या फिर सिंगिंग।

-बतादें, मसाबा गुप्ता की करीब दोस्त हैं और उनकी गर्ल गैंग का नाम ‘स्पाइस गर्ल’ हैं। उन्हें पार्टी करना और दोस्तों के साथ बाहर जाना बेहद पसंद है।

-एक्टर इमरान हाशमी और डायटरेक्टर मोहित सूरी उनके फर्स्ट कजिन हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -