एक बार फिर अक्षय करेंगे अब्बास-मस्तान के साथ काम
एक बार फिर अक्षय करेंगे अब्बास-मस्तान के साथ काम
Share:

बाॅलीवुड अक्षय कुमार को सबसे पहले खिलाड़ी फिल्म ने उनकी छवि को बदलकर रख दिया था। अक्षय को शोहरत की नई बुलंदियां देने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे। एक बार फिर अक्षय और अब्बास-मस्तान की जोड़ी बाॅलीवुड तहलका मचाने आएगी। 

अब्बास-मस्तान ने कहा, अक्षय के साथ तीन फिल्में एक साथ की हैं। हर फिल्म एक दूसरे से काफी अलग रही। अब हम एक बार फिल्म से एक साथ काम करने के बारे में सोच रहे हैं। बता दें अब्बास मस्तान के साथ अक्षय ने अजनबी और ऐतराज फिल्म में भी काम किया है। हालांकि किस फिल्म में यह जोड़ी साथ काम करेगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ हैं।

अब्बास मस्तान इन दिनों मशीन नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से अब्बास के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हैं जिसमें कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल खुलासा होना बाकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -