आखिरकार अपनी दीदी के पीरियड्स देख क्यों रोई छोटी बहन
Share:

दो बहनो में काफी प्यार होता है जिसे समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती, उनके प्यार को सिर्फ वही समझ सकती है वैसे तो दो बहने आपस में बहुत लड़ती झगड़ती है। लेकिन असल में दो बहने एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। दो बहने आपस में अच्छी बहन होने के साथ साथ अच्छी दोस्त भी होती है। एक को कोई परेशानी होती है तो परेशानी दूसरी बहन को भी होती है। लेकिन आज हम आपको बहनों की एक ऐसी जोड़ी से मिलवाने जा रहे हैं, जिनकी उम्र में 12 साल का अंतर है।

तीन साल की Rain Tolentino को पीरियड्स (Menstruation) के बारे में उस समय पता चला, जब वो अपनी 16 साल की बहन Meeiah के पीछे-पीछे बाथरूम तक पहुंच गई. Meeiah के उस समय पीरियड्स चल रहे थे। ये तो आपने गौर किया ही होगा कि छोटे भाई-बहन हमेशा अपने बड़ों के आगे-पीछे घूमते रहते हैं। वैसे ही Rain भी अपनी बड़ी बहन Meeiah के पीछे-पीछे बाथरूम तक पहुंच गई और Meeiah ने उस पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि वो जल्दी से वॉशरूम जाना चाहती थी। इसी जल्दबाज़ी में वो वॉशरूम का दरवाज़ा बंद करना भूल गई. उसके बाद Rain ने जो देखा, वो उसकी उम्र के बच्चों के लिए समझना और सम्भालना बहुत ही मुश्किल था। उसने जो भी देखा वह देखकर वह बहुत जोर जोर से रोने लगी और कहने लगी की मेरी दीदी अब मर जाएगी। वो ज़िंदा नहीं बचेगी। उसे बहुत खून निकल रहा है उसे डॉक्टर के पास ले चलो।

यह विडियो meeiah ने ट्विटर पर शेयर किया है और इस छोटी-सी वीडियो क्लिप में आप देखेंगे कि Meeiah ने Rain से पूछा कि 'तुम क्यों रो रही हो' तो Rain ने रोते हुए जवाब दिया कि 'क्योंकि आपको ब्लीडिंग हो रही है.' रोते-रोते वो कहती है कि 'तुम मरने वाली हो और तुमको जल्दी से डॉक्टर के पास जाना चाहिए, तुम्हारा खून बह रहा है.' हालांकि धीरे-धीरे उसका डर कम होता गया। हमने यह विडियो ट्विटर से ही लिया है। 

Omg...रोते हुए किए 35 बलात्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -