गृह के अनुसार करें पढ़ाई, हर विषय लगने लगेगा आसान
गृह के अनुसार करें पढ़ाई, हर विषय लगने लगेगा आसान
Share:

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ने लिखने में काफी होशियार रहे। वह किसी से भी पढ़ाई में कमजोर न रहे। लेकिन वास्तव में ऐसा हो पाना काफी मुश्किल होता है। आज के समय में ऐसा बहुत बार देखा गया है कि अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा है, तो फिर भी एक न एक सब्जेक्ट ऐसा होता ही है, जिसमें वह खुद को कमजोर समझता हो। अगर आपके बच्चे के साथ भी कुछ इस प्रकार कि समस्या है या फिर वह पढ़ाई में कमजोर है, तो यहां पर आज हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाने के बाद निश्चित ही आपका बच्चा हर सब्जेक्ट में काबिल बन जाएगा। और इसके साथ ही उसे कोई भी सब्जेक्ट कठिन नहीं लगेगा।

गणित- गणित एक कठिन विषय माना जाता है। इसकी अच्छी जानकारी के लिए बुध का मजबूत होना जरूरी है। कुछ हद तक मंगल का ठीक होना भी जरुरी है। अगर गणित में कमजोरी है, तो बुध के मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से गणेश जी को दूब चढ़ाएं।

अंग्रेजी- अंग्रेजी को विदेशी भाषा माना जाता है। अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी के लिए शनि का मजबूत होना जरूरी है। कुछ अंशों में केतु का बेहतर होना भी जरुरी है। अगर अंग्रेजी में समस्या है, तो शनि मंत्र का जाप करें। प्रातः पीपल के पौधे में जल डालें और शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाएँ।

विज्ञान- विज्ञान विषय आम तौर पर सूर्य और चन्द्रमा से नियंत्रित होता है। कुल मिलाकर बिना सूर्य के विज्ञान में समस्या आती ही है। अगर विज्ञान में समस्या आ रही हो, तो नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाएं। साथ ही रविवार को नमक और अदरक का सेवन न करें।

कला वर्ग- कला वर्ग के विषय आम तौर पर शुक्र और चन्द्रमा से सम्बन्ध रखते हैं। इनके कमजोर होने पर कला (humanity) वर्ग में शिक्षा में बाधा आती है। अगर कला वर्ग में पढाई में समस्या आ रही हो तो शिव जी को नियमित जल अर्पित करें। रात में सोने के पहले हल्का गुनगुना दूध जरूर पीयें।

कम्प्यूटर- कम्प्यूटर की शिक्षा राहु-केतु की कृपा से आती है। अगर राहु केतु मजबूत हैं तो आदमी अच्छे से कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त करता है। कम्प्यूटर में समस्या होने पर राहु के मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से तुलसी के नीचे दीपक जलाएँ।

कामर्स- बुध का बेहतर होना ही कामर्स में व्यक्ति को अच्छा बनाता है। अगर कामर्स में समस्या हो "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें। हर बुधवार को गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।

 

बिज़नेस चाहे जैसा भी हो, सफलता निश्चित ही मिलेगी

लड़की कि शादी में आ रही हर बाधा को दूर करता है यह उपाय

लड़के की शादी में आ रही हर प्रकार की बाधा को खत्म करता है यह उपाय

अगर आप भी इस समय सेलिब्रेट करते हैं अपना जन्मदिन तो अब संभल जाएं

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -