राशि के अनुसार पेड़-पौधों के माध्यम से करें समस्याओं का समाधान
राशि के अनुसार पेड़-पौधों के माध्यम से करें समस्याओं का समाधान
Share:

मानव जीवन कि समस्त समस्याओं का अंत शास्त्र में उपलब्ध है। मानव जीवन में चलने वाली उन सभी समस्याओं का अंत, जो मानव के बस के बाहर है उन सभी समस्याओं का समाधान शास्त्र के माध्यम से किया जा सकता हैं। ऐसे ही अगर ज्योतिषशास्त्र कि बात करें, तो यह मानव जीवन को गृहों से प्रभावित बताता है, हर गृह किसी न किसी रूप से मानव को प्रभावित करता है। खास बात तो यह है कि ब्रम्हाण्ड में मौजूद हर गृह किसी न किसी पेड़ पौधे से संबधित होता है। वंही अगर हमारे जीवन में किसी भी प्रकार कि समस्या चल रही है, तो इसके समाधान के लिए हम पेड़-पौधों का सहारा ले सकते है। तो चलिए जानते हैं राशि के अनुसार पेड़-पौधों के माध्यम से कैसे जीवन कि समस्याओं को खत्म किया जा सकता है?

मेष- मेष राशि वाले मंगलवार को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन की पूजा करें और अपने वॉलेट में छोटा लाल चंदन का टुकड़ा रखें।

वृष- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की जड़ शुक्रवार के दिन घर लाना चाहिए। और सफेद कपड़े में बांध कर पैसे रखने के स्थान पर रखें। आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए पैसों से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए इस राशि वालों को अपामार्ग के पौधे का पत्ता हमेशा अपने वॉलेट में रखना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वाले लोग अगर पैसा चाहते हैं, तो पलाश के फूलों की पूजा कर के उन्हे अपनी तिजोरी में या अपने पर्स में रखें। इससे कर्क राशि वालों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नही करना पड़ेगा।

सिंह- आंकड़े के पेड़ की लकड़ी आपको पैसों से संबंधित फायदा दिला सकती है। रविवार को आकड़े के पेड़ की पूजा करें और उसकी लकड़ी पैसों के साथ घर में रखें तो घर में बरकत होती है।

कन्या- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की पूजा करनी चाहिए और घर में पैसों के साथ इसकी लकड़ी रखना चाहिए।

तुला- सफेद पलाश का पौधा इस राशि वालों को पैसे सें संबंधित लाभ देने वाला है। सफेद पलाश का फूल सफेद कपड़े में रख कर पैसों के साथ रखें तो आपका पैसा जरूर दुगना होने लगेगा।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल देव के लिए मंगलवार को खैर के पेड़ की जड़ लेकर आएं और उसकी पूजा करके धन स्थान पर रखना चाहिए।

धनु- धनु राशि वालों के लिए पिपल ही धन देने वाला पेड़ होता है। इसलिए गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल की लकड़ी पैसों के स्थान पर रखें तो हमेशा धन बढ़ता रहेगा।

मकर- मकर राशि वालों को शनि देव की कृपा से ही धन लाभ होता है। इसलिए इस राशि के लोग शनिवार को शमि के पौधे की पूजा करें और उसकी जड़ को अपने वॉलेट में रखें।

कुंभ- कुंभ राशि का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए इस राशि वालों को अपने वॉलेट में काले कपड़े में शमि पौधे की लकड़ी अपने साथ रखना चाहिए।

मीन- इस राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी, अपने पैसे रखने के स्थान पर रखें, तो पैसो का लाभ हमेशा मिलता रहेगा।

 

दिन के अनुसार इन चीजों का सेवन, काम में सफलता दिलाता है

ये चीजें जो करती हैं सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित

ये उपाय करने के बाद हो जाती है, मन चाहे व्यक्ति से शादी

घर में इस तरह से रखी तिजोरी, कभी खाली नहीं होती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -