एड्स पीड़ित महिलाएं दे रहीं स्वस्थ बच्चे को जन्म
एड्स पीड़ित महिलाएं दे रहीं स्वस्थ बच्चे को जन्म
Share:

इंदौर के एमवायएच अस्पताल में एड्स पीड़ित महिलाओं ने 503 बच्चों को जन्म दिया।इनमे से 484 स्वस्थ है। 503 में से 125 से ज़्यादा सीज़र भी शामिल हैं। इस साल 56 ऐसी महिलाओं की डिलीवरी कराई जा चुकी है। और दो महिलाएं फिलहाल भर्ती हैं।

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में 503 डिलीवरी हुई, जिसमे 484 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं, वहीं इनमे से 125 से ज्यादा सीजर भी शामिल हैं. ऐसा मुमकिन हुआ है मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों की पॉजिटिव सोच की वजह से. साल 2005 तक हालात ये थे कि, गर्भवती के HIV पॉजिटिव पाये जाने पर प्रसव के लिये ना तो डॉक्टर राजी होते थे और ना ही नर्सिंग स्टाफ. सभी को फिक्र होती थी कि कहीं वो संक्रमित ना हो जायें. इन हालात में साल 2006 में अस्पताल की प्रोफेसर डॉ सुमित्रा यादव ने HIV पॉजिटिव महिलाओं के प्रसव की जिम्मेदारी संभाली.

साल में अस्पताल में 90 हज़ार से ज़्यादा महिलाओं की काउंसिलिंग हो चुकी है. इनमें से 339 महिलायें पॉजिटिव निकलीं. जिनका  प्रसव अस्पताल में कराया गया. दूसरे अस्पतालों से भी गर्भवती महिलायें एमवाय अस्पताल रेफर होकर आयीं हैं. साल 2011 में 33 हजार 4 सौ 21 मरीजों की जांच में 9 सौ 32 मरीज़ HIV पॉजिटिव मिले. जबकि इस साल अब तक 84 हजार 640 मरीज़ों की जांच हुई है. इनमें से 5 सौ 39 HIV पॉजिटिव मिले हैं. माता-पिता में से किसी एक के भी HIV पॉजिटिव होने की सूरत में बच्चे के भी HIVपॉजिटिव होने की आशंका होती है.

मैक्स लापरवाही केस: दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ा

बिहार के अस्पतालों में कुत्तों का राज

रद्द हो सकता है मैक्स अस्पताल का लाइसेंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -