मेक्सिको सिटी में जबरदस्त भूकंप, 150 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी में जबरदस्त भूकंप, 150 लोगों की मौत
Share:

मेक्सिको सिटी में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 150 लोगों के मारे जाने और दर्जनों इमारतें धराशायी होने की खबर है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। राहतकर्मी मलबों में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह एक अजीब संयोग है कि 32 साल पहले भी आज ही के दिन मेक्सिको में बड़ी तबाही वाला भूकंप आया था, जिसमें दस हजार लोग मारे गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेक्सिको सिटी में लोग भूकंप के समय बचाव कैसे किया जाए, उसकी ड्रिल कर रहे थे,क्योंकि  मेक्सिको में भूकंप की सम्भावना ज़्यादा रहती है. तभी स्थानीय समय अनुसार 1 बजकर 14 मिनट पर ये भूकंप आया। भूकंप ने मेक्सिको सिटी, मोरलियोस और पुएब्ला प्रांतों में भारी तबाही मचाई है। कल आये भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत के एटेंसिगो के करीब था। ये इलाका मेक्सिको सिटी से 120 किलोमीटर दूर है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे की मानें, तो इस भूकंप की गहराई 51 किलोमीटर थी।

बता दें कि मोरलियोस राज्य में 54 लोग मारे गए, जबकि पुएब्लो में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं मेक्सिको सिटी में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है,  मेक्सिको प्रांत में नौ लोगों की मौत होने की खबर है। मृतक संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

यह भी देखें

मेक्सिको में भूकंप से मची तबाही, अब तक करीब 60 की मौत

इस्चिया द्वीप पर भूकंप से एक की मौत, आधा दर्जन लोग फंसे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -